क्या 08 जून से भदूरा पट्टी मे लगने वाला निशुल्क चिकित्सा शिविर निरस्त होने का कारण स्थानीय राजनीति और शहीद भगत सिंह दिल्ली विश्वबिद्यालय के प्रधानाचार्य के उतावलेपन का परिणाम है : राजेश्वर पैन्यूली

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

 टिहरी ( प्रतापनगर ) : मंगलवार  को सुबह 10.30 से प्रारम्भ होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविरो के एकाएक स्थगित किये जाने की पीछे के घटनाक्रमों की जानकारी देते हुवे श्री पैन्यूली ने बताया की इन निःशुल्क चिकित्सा शिविरो की सारी व्यवस्था नियमानुसार “बिन्दु” व् स्थानीय कार्यकर्ताओं सहयोग से किया जा रहा था| चिकित्सा शिविरों की लिखित सूचना एस.डी.एम. प्रतापनगर को भेज दी गयी थी (प्रतिलिपि, 1 संलग्न)|  सी.एम.ओ जनपद टिहरी गढ़वाल से लिखित अनुमति ली गयी थी (प्रतिलिपि, 2 संलग्न)|  सांसद टिहरी गढ़वाल, श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह  द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल उद्घाटन- करना तय था| जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के संज्ञान मे  अपने स्तर से सहयोग के लिए भी पत्र भेजा गया था | हालाँकि जिलाधिकारी कार्यालय से इस बाबत कोई सूचना नही प्राप्त हुयी थी|


चिकित्सक टीम जो की बेसिक हेल्थ सेंटर दीनगाँव प्रतापनगर से है और शहीद भगत सिंह कालेज, दिल्ली विश्वविध्यालय व् टी.एच.डी.सी. के सहयोग से पब्लिक-प्राइवेट मोड मे संचालित हैं/से भी लिखित अनुमति थी| और साथ ही इस दौरान “सक्षम प्रतापनगर” लगातार चिकित्सक टीम के संपर्क रहकर दवाइयों आदि की सूची पर काम करता रहा|  कैंप की सारी व्यवस्थाओ को पूरा किया जा चुका था| प्रथम खेप मे लगभग डेढ़ लाख रुपयों की दवाइयां चिकित्सक टीम की सहमती से खरीदी जा चुकी थी और आज से शुरू होने वाला प्रथम कैंप के लिए भदूरा के मजखेत तक पहुंचा भी दी गयी थी|

श्री पैन्यूली ने बताया, जब इस मुश्किल कोरोना कल मे दवाइयों व कैंप की अन्य आवश्यक सामग्री और कार्यकर्ताओ की तैयारी पर काफी धन और श्रम का निवेश किया जा चुका था| आमजन बेसब्री से अपने ही गाँव मे आधुनिक  मंगलवार 8 जून से चिकित्सीय सुविधाओं के मिलने का इंतजार कर रहे थे. 
  अचानक ही 7 जून सोमवार सायं 7.30 पर फोन द्वारा मुझे सूचित किया गया की प्रधानाचार्य, शहीद भगत सिंह कालेज, दिल्ली विश्वविध्यालय के निर्देश पर कैंप निरस्त किया जा रहा है|  निरस्तिकरण की सूचना औपचारिक व् लिखित तौर पर मांगे जाने पर रात्रि 9 बजे मेल द्वारा सूचित किया गया| 

इस घटना क्रम के तुरंत बाद रात्रि १० बजे “कैंप निरस्त” होने की सूचना जिलाधिकारी को मेल से कर दिया गया था  की प्रशासन की अनुमति से किया जा रहे चिकित्सा शिविर के सेवा कार्य को जो की पुरे कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान मे रखते हुए किया जा रहा था अचानक से रोकना सही नहीं है| 
पूर्व व् वर्तमान जनप्रतिधियो ने इस विषय की इस पुरे प्रकरण में संलिप्तता 
पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की  लेकिन केवल सोशल मीडिया से और स्थानीय कार्यकर्ताओ द्वारा मिली सूचनाओ के अनुसार सत्ताधारी दल से जुड़े कार्यकर्त्ता लगातार कैंप के विरोध मे गलत अफवाहे उड़ रहे थे| उनका मकसद केवल चिकित्सा शिविरो को निरस्त करवाना था|  क्षेत्र से लगातार आ रही प्रतिक्रियाओ के अनुसार पूर्व व् वर्तमान दोनों ही जनप्रतिधियों ने केवल अपने कुछ खास लोगो को खुश करने के लिए सम्मिलित रूप से चिकित्सा शिविरो को निरस्त करवाना का कुचक्र किया है|  जाहिर है की उन्हें स्थानीय लोगो की ख़ुशी और सार्वजिनक शिविर से मिलने वाला जनस्वास्थ्य के हितो से कोई सरोकार नहीं था| लेकिन अधिक अफ़सोस जनक यह है की चिकित्सा शिविर से जुडी सभी जानकारी जिलाधिकारी  के संज्ञान मे होने के बावजूद, अपने ही जनपद-कार्यक्षेत्र के दीनगाँव स्थित बुनियादी स्वाथ्य केंद्र को चिकित्सा शिविर लगाने मे सहयोग नहीं कर सकी, यह केवल  प्रशासनिक कमजोरी ही मानी जा सकती है| जबकि सभी जानते है की इस कोरोना काल मे योग्य डॉक्टर की देखरेख, चिकित्सीय सुविधाये और महंगी दवाईयो की गाँव स्तर पर उपलब्धता कितना महत्व रखती है| हम सभी को प्रतापनगर जैसे पिछडे क्षेत्र के हितो को धार देने के लिये, जनपद स्तरीय सक्षम अधिकारी से, कही और अधिक सक्रिय व् निष्पक्ष सहयोग की अपेक्षा है|

उन्होंने कहा मै राजेश्वर पैन्यूली जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल और प्रधानाचार्य शहीद भगत सिंह कालेज, दिल्ली विद्यालय से, स्थानीय राजनितिक दबाओ से परे सार्वजनिक हित मे सकारात्मक कार्यवाही की आशा करता हूँ | विश्वास है की सार्वजानिक कार्यो में खर्च होने वाला धन के साथ ही मानव संसाधन को अपव्यय से बचाने के लिए चिकित्सा शिविरों को पुनः शुरू करने की शीघ्र ही नई तारीखों के साथ अनुमति देंगे|

श्री पैन्यूली ने कहा की, इस विज्ञप्ति और प्रेस के माध्यम से प्रतापनगर के आम जन से आग्रह करता हूँ की कोरोना सुरक्षा नियमो समझदारी से पालन करे| शांति बनाये रखे| इस घटना क्रम को लेकर उद्वेलित ना हो|  हम लोग जल्द ही  निःशुल्क चिकित्सा शिविरो को भी करेंगे, साथ ही “सक्षम प्रतापनगर” के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर अन्य स्थानीय सार्वजनिक हित के कार्यक्रमो की भी पहचान करेगे|
  आशा है की तथ्यों की गंभीरता को समझते हुये , सामाजिक हितो को तुच्छ राजनीतिक दंभ मे किसी को भी नुकसान नहीं करने देंगे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top