रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धने ने NHM कर्मचारियों की मांगो का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा.
धने ने कहा कि NHM कर्मियों की मांगे उचित हैं और उनको नकारा नहीं जा सकता है.
धने ने कहा वर्तमान समय मे समस्त उत्तराखंड के NHM कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से अपनी सेवाएं दे रहे हैं इसके अतिरिक्त अपने कार्यों के साथ साथ अपनी व अपने परिवार की जान भी जोखिम मे डालकर कोविड -19 सैम्पलिंग, टेस्टिंग, ट्रेकिग, कोविड सेंटरों मे ड्यूटी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि इनके द्वारा नौ सूत्रीय मांगो मे सामूहिक बीमा, गोल्डन कार्ड की सुबिधा, सेवा के दौरान मृत्यु पर कर्मी के परिवार को आर्थिक मदद व रोजगार, वर्ष 2018 से लंबित लॉयल्टी बोनस का भुगतान केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार भुगतान, कर्मियों का वेतन विसंगति, कर्मियों के लिए एक्स कैडर का गठन, सेवा नियमावली, एचआर पॉलिसी लागू, आउटसोर्स प्रथा समाप्त कर ढांचागत पदों की नियुक्तियों मे कर्मियों को प्राथमिकता, वार्षिक वेतन बृद्धि 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाये.
धने ने उक्त कर्मचारीयों की मांगो को जल्द पूरा करने की मुख्यमंत्री से मांग की है.


