रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी : हिमालय प्लांट बैंक द्वारा गिलोय काढ़े को गंगोत्री धाम से लेकर हर्षिल, बगोरी, मुखवा, सुक्खी तथा धराली में वितरित किया गया।
हिमालय प्लांट बैंक के अध्यक्ष पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल की टीम द्वारा गंगोत्री धाम साधु-महात्माओं सहित हर्षिल, बगोरी, मुखवा, सुक्खी तथा धराली में स्थानीय लोगों को हिमालय प्लांट बैंक द्वारा गिलोय के काढ़े को वितरित किया गया।
हिमालय प्लांट बैंक के सदस्य डाॅ. शम्भू प्रसाद नौटियाल का कहना है कि गिलोय का काढ़े के सेवन से शरीर को सुदृढ़ व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना जैसी महामारी में भी स्वयं को संक्रमण से बचाया जा सकता है।
शरीर के प्रत्येक अंग पर गिलोय का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सामान्य सर्दी, जुकाम, बुखार में भी गिलोय का काढ़ा उत्तम औषधी है। आपदा जनमंच भटवाड़ी के समन्वयक माधवेन्द्र सिंह रावत द्वारा गिलोय वितरण में योगदान दिया गया।


