रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : गुरुवार को टिहरी, बौराड़ी, बी पुरम, कोटी, चम्बा की ब्यापार मंडल इकाईयों सहित जिला कार्यकारिणी ने अपने अपने लेटर पेड पर स्थानीय बिधायक धन सिंह नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दुकाने खोलने और बैंक का ब्याज माफ करवाने को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया.
प्रदेश मंत्री अब्दुल अतीक ने कहा कि आज आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़ दिया जाये तो सारी दुकाने बंद है जिनको बंद हुए पूरे एक माह से भी ज्यादा समय हो गया है जिस कारण ब्यापारीयों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.
वहीं जिला संगठन मंत्री मायाराम थपलियाल, जिला संयुक्त महामंत्री संजय बहुगुणा, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल ने कहा कि आज ब्यापारी की वो हालत हो गई है कि काटो तो खून नहीं.
आज ब्यापारी बैंक कर्ज सहित दुकानों का किराया, भवन का किराया, कर्मचारियों की सेलरी देने मे तो असमर्थ है ही साथ ही अपना परिवार भी पालना मुश्किल हो गया है. साथ ही कहा कि चार जून को सभी ब्यापारी विरोध स्वरुप अपनी अपनी दुकानों के आगे सरकार को जगाने के लिए थाली, घंटी भी बजायेंगे.
ब्यापारीयों ने बिधायक से नम्र निवेदन करते हुए जल्द से जल्द मुख्यमंत्री के सामने ब्यापारीयों की विकट स्थिति रखते हुए दुकाने खुलवाने का अनुरोध किया है. ज्ञापन देने वालो मे टिहरी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ज्योति प्रसाद, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज चमोली, बौराड़ी ब्यापार मंडल अध्यक्ष मेहताब गुनसोला, महामंत्री देवराज कुमाई, बी पुरम ब्यापार मण्डल अध्यक्ष , कोटी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष कुलदीप पंवार, चम्बा ब्यापार मण्डल अध्यक्ष बिशन भंडारी, महामंत्री जोत सिंह रावत, प्रकाश डोभाल, स्वयंवर चौहान, कोषाध्यक्ष रुकम नेगी के साथ ही जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों मे अब्दुल अतीक प्रदेश मंत्री,
मायाराम थपलियाल जिला संगठन मंत्री, विजयपाल रावत जिला कोषाध्यक्ष, कुलदीप चौहान जिला मीडिया प्रभारी, संजय बहुगुणा जिला संयुक्त महामंत्री, राजेंद्र राणा जिला संगठन मंत्री, कर्म सिंह तोपवाल जिला महामंत्री, दीपक राणा जिला सह कोषाध्यक्ष, सहित ब्यापारी उपस्थित रहे.


