रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
गजा : विधानसभा नरेन्द्र नगर में तहसील गजा के अन्तर्गत राजस्व उप निरीक्षक विनोद राणा लगातार अपने क्षेत्र के सभी गांवों में जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं । अब तक ग्राम घरगांव , दुवाकोटी के बाद आज माणदा धार अकरिया गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सभी परिवारों को सामाजिक दूरी बनाते हुए जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं को जानने के लिए एकत्र किया । स्मरण रहे कि उन्हें गजा बाज़ार की व्यवस्था भी देखनी होती है तथा जैसे ही उन्हें समय मिलता है तुरंत गांव गांव में जनता के साथ चर्चा में शामिल हो जाते हैं । जबकि उनके पास दो राजस्व क्षेत्रों का चार्ज भी है । साथ ही गजा बाज़ार में दिन और रात गश्त लगानी पड़ती है । रात्री कर्फ्यू का पालन कराने में भी चैकिंग पर रहना पड़ता है । नायब तहसीलदार उपेन्द्र राणा ने बताया कि तहसील गजा के अन्तर्गत जितने राजस्व उप निरीक्षक हैं सभी को गांवों में भ्रमण करने और कोविड -19 के कारण असहाय , निराश्रित लोगों की समस्याओं को देखने के लिए भी कहा गया है । कंटेनमेट जोन में भी हर दिन जा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है । कोरोना पाजिटिब लोगों की संख्या बढ़ने पर अधिक सजगता के साथ बचाव के लिए जागरुकता जरूरी है


