टिहरी कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व मे कोरोना वॉरियर्स को बांटी मेडिकल किट

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

नई टिहरी : सोमवार को कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दो बार के टिहरी बिधायक रहे किशोर उपाध्याय ने कोरोना फ्रंट वॉरियर्स पत्रकारों और पुलिस को मेडिकल किट बांटी. 

किशोर उपाध्याय ने कहा कि आज जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वो चिंताजनक है और हमारे कोरोना वॉरियर्स जिस प्रकार से इस महामारी मे भी पूरे तन, मन से फिल्ड मे उतरकर कार्य कर रहे है उससे उनकी रक्षा करना हमारा फ़र्ज बन जाता है. 
इसीलिए आज हमारी कांग्रेस टीम के द्वारा मेडिकल किट तैयार कराकर दी गई है. 
किशोर ने कहा कि गाँव मे भी कई लोग कोरोना बीमारी से ग्रसित हैं बुखार, खांसी से लोग पीड़ित हैं इसलिए हमारे कार्यकर्ताओ द्वारा गाँव गाँव मे भी लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जायेगी. 
इस अवसर पर किशोर उपाध्याय के साथ जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पीसीसी सदस्य शांति भट्ट, आनंद बेलवाल, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, चम्बा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल,

 जिला पंचायत सदस्य जयवीर रावत, दीपक चमोली, मुशर्रफ अली, मुर्तज़ा बेग,  सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top