रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
चम्बा : नगर पालिका परिषद चंबा के कंप्यूटर ऑपरेटर जो कि कोरोनावारियर्स की भांति कार्य कर रहे थे के परिवार में एक मृत्यु होने तथा पापा कोविड सेंटर नरेंद्र नगर में भर्ती होने के कारण पालिका ने अधिशासी अधिकारी शांति जोशी के नेतृत्व मे ग्राम स्वीटा में आज उनके रास्तों तथा उनके आवास को सैनिटाइज किया गया.
पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी तथा कुछ कर्मचारियों द्वारा नरेंद्रनगर में जाकर उनके पापा का हाल-चाल मालूम किया गया एवं पालिका के कर्मचारी की हौसला अफजाई की गई.
पालिका द्वारा गत दिनों की भांति 45+ रेड क्रॉस चम्बा वैक्सीनेशन सेंटर 18-44 इंटर कॉलेज तल्ला चम्बा, टेस्टिंग सेंटर चम्बा तथा कई अन्य जगह पर सैनिटाइजेशन कार्य भी किया गया.
अधिशासी अधिकारी शांति जोशी ने बताया कि पालिका पूरे तन मन के साथ कोरोना को हराने मे जुटी है जो चलता रहेगा.



