रंग कल्याण संस्था धारचूला में कोविड 19 संक्रमण को तोड़ने को तैयार

Uk live
0


रिपोर्ट --नदीम परवेज़

धारचूला। सिमांत बोर्डर क्षेत्र धारचूला में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को तोडने हेतु रं कल्याण संस्था ने कमर कसी । धारचूला भारत का अन्तिम तहसील है ।जो नेपाल और चायना बोर्डर से लगा है । जहां अनुसूचित जनजाति के लोगों का बाहुल्य है ।ओर रं कल्याण संस्था उनका ही एक बहुत बडा संगठन है जिसमें सभी लोगों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम धारचूला से लेकर पूरे उत्तराखंड में किये जाते हैं ।

केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बिशन सिंह बोनाल कि अध्यक्षता में सभी क्षेत्रों में जैसे दारमा वैली ,चोंदास वैली , व्यास वैली ,के सभी गांवों में कोविड किट बांटने का कार्यक्रम तय हुआ है । जिसमें आक्सीमीटर , थर्मामीटर ,दवा ओर ग्लब्ज ,मास्क , सेनिटाइजर ,आदी क्षेत्र के प्रधानों ओर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से बांटे जायेंगे । आक्सीजन ,या प्लाजमा कि जरुरत के लिये रंग कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया है । धारचूला से बाहर रं मरीजों के इलाज के लिये रहने ओर खाने कि व्यवस्था रंग मिलन केन्द्रों में कि जा रही है । उक्त सम्बन्ध में सभी लोगों की मदद के लिये चर्चा कि गयी । चर्चा में पुर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपलच्याल , उपाध्यक्ष ,भवान सिंह सोनाल महासचिव , विक्रम रोंकली , डाक्टर ,शशी फिरमाल , संदेशा रायपा , अरविंद हयाकी कुमाऊं कमिश्नर , कृष्णा गर्बियाल ,अन्य कई लोग शामिल रहें । रं कल्याण संस्था हर विपदा में समाज के साथ खडी रहती है । एक बहुत बडी एकता रंग समाज में देखने को मिलती जो समाज के हर छोटे-बड़े लोगों में समानता का भाव है यहां कोई भी बडा या छोटा नही होता । 

हल्द्वानी में दवा के किट तैयार कर धारचूला भेजा  जायेगा और धारचूला कि कार्यकारिणी इनको बाटनै का कार्य करेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top