रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी : जंहा पुरे भारत में कोरोना अपना कहर भरपा रहा हैं. वही उत्तराखंड भी इस से अछूता नहीं हैं. उत्तराखंड जंहा कोरोना वायरस से जूझ रहा हैं. वही पहाड़ी इलाको में आकाशीय बिजली भी अपना कहर ढा रही हैं. उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लाक में आज आकाशीय बिजली से आमजनता को काफी नुकसान हुआ.
तहसीलदार मोरी के द्वारा बताया गया. ग्राम लिवाड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से 01 महिला, 01 लड़का जो सामान्य घायल हुई हैं जो कि अपने घर पर सकुशल है तथा 01 गाय की मरने की सूचना मिली हैं। तथा अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है ।


