टिहरी मे सादगी से मनाई गई ईद

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी : शुक्रवार को ईद के मुबारक मौके पर टिहरी में ईद सादगी व संजीदगी के साथ मनाई गई, कोरोना के चलते उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व जामा मस्जिद के पूर्व सदर मुशर्रफ़ अली ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईद का त्यौहार सादगी और संजीदगी से मनाने और ईद की नमाज अपने-अपने घरो में पढ़ने की अपील की थी। जिसका व्यापक असर देखने को मिला संपूर्ण जनपद में ईद सादगी और संजीदगी के साथ मनाई गई...

सभी लोगो ने प्रशासन द्वारा जारी गाईडलाइन का पालन करते हुये घरो मे नमाज अदा की !
इस मौके पर शाही ईमाम मुफती ज़ुबेर साहब व मुअज्जिन मुजीबूर्रहमान ने मुल्क और पूरे आलम के लिये अमन, भाईचारे व कोरोना वबा से निजात की दुआ की,
साथ ही मुल्क मे फिर से खुशहाली बहाली व तरक्की की दुआ है की ! 
कोरोना महामारी से हर ओर गमगीन माहौल के बीच लोगो ने फीके मन से एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी !
और सभी ईदमिलन कार्यक्रम स्थागित करने की सरहनीय पहल की ! 
अपने-अपने घरो में नमाज़ पढ़ने वाले सभी लोगो मे  हाजी मेहमूद हसन,हाजी तसलीम बक्श, हाजी शकील,परवेज आलम ,फरीद खान,इमरान खान, अमजद खान नफीस खान,हाजी रोशन बेग, मुशर्रफ अली, मुर्तजा बेग, अशद आलम, मुनव्वर हसन , सरताज अली, अब्दुल वकार, नफीस खान, साजिद, वसीम सिद्धिकी , शाद हसन , नईम अहमद , ईमरान, मुशीर, अफजल बेग आदि रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top