सतपुली पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

Uk live
0

 रिपोर्ट : भगवान सिंह 

थाना सतपुली-- ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जनपद पुलिस कप्तान  पौड़ी पी0 रेणुका देवी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तहत आज थाना सतपुली अंतर्गत  चौकी प्रभारी दुधारखाल उप0 निरी0 कैलाश द्वारा पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्र के गांव -  कोट तल्ला, कोट मल्ला ,तोली और पास्ता गांवों में जाकर आम जन को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जागरूक किया गया । साथ ही साथ बुजर्ग ओर असहाय लोगो को *मिशन हौसला* के तहत थाने पर रखे कमन्युटी बास्केट से प्राप्त राशन की किटे  भी वितरित की गयी। ओर मोके पर मास्क भी दिए गए हैं ।

वंही थानाध्यक्ष सतपुली सन्तोष पैथवाल द्वारा बताया गया की ग्रामीण क्षेत्रों  में रह रहे लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आगे भी ऐसे ही जागरूकता अभियान  लगातार जारी रखेगी। पुलिस टीम में का0 मदन,और हर्षवर्धन शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top