रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : विकासखंड चम्बा के नकोट बाजार में शासन के आदेश का पूरा पालन हो रहा है । यहां के व्यापारियों ने भी पिछले साल गजा बाज़ार की तरह स्वयं अपना निर्णय ले कर बाजार को एक बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया था । इस बार यहां के राजस्व उप निरीक्षक सोमबारी लाल सेमवाल भी कोविड नियमों का पालन कराने के लिए सजग हैं । हालांकि उनके पास दो राजस्व क्षेत्रों का चार्ज है । राजस्व क्षेत्र नकोट के साथ ही राजस्व क्षेत्र कोठी का चार्ज भी है । दो क्षेत्रों का चार्ज होने की कठिनाईयों को झेलते हुए भी बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने व नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं । उनको कंटनमेट जोन घोषित गांव छाती की सूचनाएं एकत्रित करने व अन्य गांवों में भ्रमण करने पर काफी मशक्कत करनी पड़ती है । वहीं दूसरी ओर सिविल सोसायटी नकोट मखलोगी के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह रावत का कहना है कि प्रशासन एक पटवारी के भरोसे सारा काम छोड़ रहा है जो कि उचित नहीं है । आला अधिकारियों को चाहिए कि या तो होमगार्डों की संख्या बढाये या फिर दूसरे पटवारी को भेजें । " सरहद का साक्षी " के सम्पादक श्री केदार सिंह चौहान ने हकीकत बयां करते हुए कहा कि आला अधिकारी केवल सड़क तक ही पहुंच रहे हैं और फोटो खिंचवाने तथा सोसल मीडिया तक ही हैं उन्होंने बताया कि वे स्वयं कोरोना पाज़िटिव हैं तथा उनके घर में बालक भी पाज़िटिव है लेकिन अगर वे स्वयं जागरूक नहीं हो कर शासन प्रशासन के भरोसे रहते तो काफी परेशानी होती ।
अधिकारियों को कंटनमेट जोन घोषित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजनी चाहिए । नकोट बाजार में लाकडाउन कर्फ्यू का पालन का सहयोग राजस्व उप निरीक्षक सोमबारी लाल सेमवाल के साथ उनके सहयोगी एक होमगार्ड भी कर रहे हैं ।



