रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : एसएसपी टिहरी द्वारा जारी सेवा मिशन हौसला से कई लोगों को तुरंत राहत मिल रही है जिससे लोगों का इस कोरोना महामारी मे हौसला बढ़ रहा है और लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं.
गुरुबार को भी जनपद टिहरी में जारी मिशन हौसला के तहत हैलो टिहरी पर सूचना मिली की ग्राम बडा स्युटा मे शिवदेई पत्नी स्व0 सुन्दर सिंह उम्र 84 वर्ष को खांसी एवं सांस लेने में समस्या हो रही है तथा कोरोना के लक्षण भी दिखाई दे रहे है । साथ ही यह भी पता चला की शिवदेई उपरोक्त के पुत्र कोविड से ग्रसित होने के कारण नरेन्द्रनगर में एडमिट है, जिस कारण से शिवदेई के भी कोरोना संक्रमित होने की पूर्ण संभावना है, जिनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा है।
सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना चम्बा द्वारा एसएसपी तृप्ति भट्ट के आदेशानुसार एक ऑक्सीजन सिलेन्डर मय फलोमीटर एवं मास्क, तुरन्त पीडित को घर पर उपलब्ध कराकर अविलम्ब राहत पहुंचाई।
इस पर सभी स्थानीय व्यक्तियों एवं पीडित परिवार ने टिहरी पुलिस द्वारा की गयी इस अविलम्ब सहायता की काफी सराहना की।


