रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : जिला अस्पताल प्रबंधन लाख कोशिशों के बाद भी सुधरने से बाज आता नहीं दिख रहा है.
सोमवार को तमाम शिकायतों की पड़ताल करने स्थानीय विधायक डॉ धन सिंह नेगी जब अस्पताल पहुंचे तो मौके पर कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली। इसपर नाराज विधायक ने अस्पताल प्रबंधन व प्रभारी सीएमएस को मरीजों के साथ अच्छा बरताव करने की सख्त चेतावनी दी थी और कहा कोविड काल में अगर मरीजों की कोई भी शिकायत अब मिली तो कोविड एक्ट में कार्रवाई होगी।
लेकिन चंद घंटों बाद ही जिला अस्पताल बौराड़ी में अस्पताल प्रबंधन की एक और लापरवाही सामने आई। दरअसल विकासखंड प्रताप नगर के ग्राम मुखमाल गांव से एक प्रसूता को बीती रात जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसे भर्ती करने के बजाय अस्पताल द्वारा सीधे जौलीग्रांट देहरादून रेफर करने को कहा गया। प्रसूता रातभर दर्द से तड़फती रही ।
जब यह सूचना कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा को मिली तो वह अस्पताल पहुंचे और महिला को भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन की इस मनमानी और आरोपी चिकित्सक व स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बौराड़ी में जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया.
राणा का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर व स्टाफ को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उधर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई.
इस पूरे प्रकरण मे राकेश राणा ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतारू है जब तक अस्पताल प्रबंधन हमे लिखित मे दोषियों पर कार्यवाही करने को नहीं देगा तब तक धरना जारी रहेगा.
इस बाबत प्रभारी सीएमएस अर्चिता जैन से पूछने पर उन्होंने बताया जिन लोगों की रात मे यहाँ पर ड्यूटी थी उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इस बारे मे कुछ ना बताकर अपने आप ही कार्यवाही की है जो बहुत बड़ी गलती है. आगे से जो भी मरीज अस्पताल मे आता है उनके बारे मे अस्पताल प्रबंधन को बताया जायेगा किसी को कोई दिक्कत आती है तो उसके लिए बाहर फोन नम्बर भी लगाया जायेगा जिसके आदेश मैने दे दिये हैं साथ ही उक्त डॉक्टर का यहाँ से तबादला भी किया जा रहा है जिसकी लिखित रिपोर्ट हमारे द्वारा धरने पर बैठने वालो को भी दी जा रही है.
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, मुर्तजा बेग, दीपक चमोली, लखवीर चौहान, सतीश चमोली आदि उपस्थित रहे.


