Team uklive
पौड़ी : आज प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र अंदर गाँव में करोना टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया आयोजन हेतु क्षेत्र के अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि व बुद्धजीवी प्रसासन से गुहार लगा रहे थे। रिखणीखाल ही नही अपितु समूचे पहाड़ी क्षेत्रों में विगत 1 महीने से बुखार का प्रकोप बना हुआ हैं अनेकों मौते बुखार के चलते हो चुकी हैं जिस कारण चिंतनशील लोग चिंता कर रहे थे।
यह रिखणीखाल ब्लॉक का प्रथम करोना टेस्ट शिविर था जिस में बुखार से पीड़ित सभी लोगों के आने की उम्मीद थी किंतु ऐसा नही हुआ मात्र 14 लोगों ने करोना सैम्पल दिया.
ये वे लोग थे जो वर्तमान में स्वस्थ हैं। जिन लोगों को वर्तमान में 1 हफ्ते से अधिक बुखार हैं जो करोना जैसे लक्षणों से जूझ रहे हैं उन्होंने जहमत नही उठाई कि हॉस्पिटल में जांच कराने पहुचे। जिस कारण समस्या जस की तस बनी हुई हैं जिन समस्याओं के निजात हेतु स्थानीय बुद्धजीवियों ने बेड़ा उठाया था वो समस्या मुहाने खड़ी हैं। जिन लोगों ने प्रसासन से करोना टेस्टिंग हेतु पत्र लिखा सिर्फ वही लोग आज हॉस्पिटल भी पहुचे।
ऐसे में कैसे करोना से लड़ा जाएगा। यदि इस तरह चलता रहा तो जिम्मेदार कौन हैं सरकारें तो अपना कार्य बखूबी कर रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी दायित्व निभाया हैं दर्द को दवा खोजनी थी किंतु दवा पहली बार दर्द के खोज में निकला और वेरंग लौट गया। लोगों को यह समझना मुश्किल हो गया कि करोना कितना घातक हैं.?
पूर्व में भी बड़ी मुश्किल के बाद लोग टीका लगाने के लिए राजी हुए आज टेस्टिंग हेतु बेरुखी यह अज्ञानता को दर्शाती हैं। लोगों में कोरोना के रोकथाम के लिए अनेकों भ्रांतियां फैली हैं सोशल मीडिया व दंत समाचारों के माध्यम से लोग भर्मित हैं सटीक जानकारी के अभाव में लोग आफत का बोझ झेल रहे हैं जिस कारण जागरूक लोगों का भी जीवन जोखिम में पड़ रहा हैं। स्थानीय लोगों में बहुत अफवाहों का सैलाब बन चुका हैं। कोरोना के विषय पर इतनी कहानियां चल रही हैं कि प्रत्येक पल नई घटना सुनने को मिल रही हैं हर व्यक्ति कोरोना से बचने की नई दवा का इंतजार कर रहा हैं। इन्हीं कुछ कारणों से लोगों में दंत भ्रांतियां फैल चुकी हैं।
इस में सब से बड़ी कमी जनप्रतिनिधियों की भी रही मौके पर स्थानीय ग्रामसभाओं के जनप्रतिनिधि भी नदारत रहे वे स्वयं टेस्टिंग हेतु नही आये न अपने ग्रामसभाओं से बुखार पीड़ित लोगों को सेंटर तक लाये। 1 दिन पूर्व सभी ग्राम प्रधानों आंगनबाडी कर्मी आशा कर्मियों को संदेश पहुच चुका था बावजूद इस के कोई भी जनप्रतिनिधि प्रतिनिधित्व करने नही आया। न किसी बीमार व्यक्ति को सेंटर तक लाया गया।
सरकार को चाहिए कि लोगों को बलपूर्वक जांच के लिए सेंटर तक लाया जाए। ग्रामीणों का जीवन संकट में न डाला जाय। यदि वर्तमान में कोई व्यक्ति करोना संक्रमित पाया गया तो जिम्मेदार कौन ? क्या उस व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही होगी ? लापरवाही के लिए सरकार नही जनता खुद जिम्मेदार हैं।


