रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी : टिहरी बिधायक धन सिंह नेगी ने मंगलबार को कोरोना फ्रंट वॉरियर्स पत्रकारों को हनुमान चौक पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविशील्ड भेंट की.
बिधायक ने कहा आज जिस प्रकार से कोरोना महामारी ने अपने पैर पसारे हैं उस परिस्थिति मे हमारे कोरोना वॉरियर्स पत्रकारों को फिल्ड मे जाकर कवरेज करनी पडती है जिससे उनकी जान के साथ ही उनके परिवार को भी खतरा बना रहता है इसलिए हमने पत्रकार साथियो को कोविशील्ड प्रदान की है जो उन्हें इसलिए कोरोना महामारी से बचा कर रखेगा.
इसलिए मौके पर बिधायक धन सिंह नेगी के साथ ही भूपेंद्र चौहान, असगर अली विजय कठैत उपस्थित रहे.
वहीं पत्रकारो मे ज्योति डोभाल, अनुराग उनियाल, अरविन्द नौटियाल, मुकेश रतूड़ी, मुकेश पंवार, ओम रमोला, सुभाष राणा, धनपाल गुनसोला, गोविन्द पुंडीर सहित सभी पत्रकार उपस्थित रहे.


