जिलाधिकारी के आदेश के क्रम मे चम्बा नगपालिका हुई सक्रिय, डोर to डोर जाकर लोगों को गीला, सूखा कूड़ा अलग करने को किया जागरूक

Uk live
0


 रिपोर्ट... ज्योति डोभाल 
  टिहरी.. प्रदेश के लोकप्रिय आईएएस जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा जनपद की सभी निकायों में गीले और सूखे कूड़े को प्रथक प्रथक करके देने और सफाई सिस्टम को सुधारने तथा सभी निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सिस्टम को कायम करने पालिका और जनमानस के बीच गार्बेज को प्रथक प्रथक करके देने का संबंध कायम करने आदि के संबंध में जो शनिवार को निर्देश दिए गए थे उसमें पालिका परिषद चंबा की टीम एक्टिव हो गई है रविवार को पालिका की टीम को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सभी घटकों पर गहनता से कार्य करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी द्वारा दिए गए जिसमें गाड़ियों में पार्टीशन और जीपीएस सिस्टम को दुरुस्त करने तथा जनमानस के बीच जाकर गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके देने के लिए जागरूकता फैलाने हेतु निर्देश दिए गए थे जिस के क्रम में आज पालिका की टीम पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पवार तथा सफाई प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र में जाकर पालिका की और सोर्स एजेंसी केदार एजेंसी के साथ नागरिकों को घर-घर जाकर गार वेज को प्रथक प्रथक करके देने हेतु जागरूक कर रही है और  उसके लाभ आदि के बारे में भी बता रही है.





पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया कि हमने पालिका कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था का सिस्टम तैयार किया है इसी प्रकार क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भी अब तक जितने कार्य किए गए हैं उससे आगे बढ़ कर चलना होगा. प्रत्येक वार्ड में गार्बेज किन्नरों द्वारा दिया जा रहा है और किन्नरों द्वारा नहीं दिया जा रहा है इस पर भी एक सूची तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था निरंतर चलेगी और निरंतरता से ही इसके परिणाम आएंगे पालिका की पालिका अध्यक्ष सुमन और मौला द्वारा बताया कि पालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अच्छे से अच्छा रिजल्ट देगी इसके लिए जनमानस को भी पूर्ण  तरह से अपनी भूमिका निभानी होगी. आज पहाड़ी प्रदेश मैं तथा देश में प्लास्टिक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है इसके लिए प्रत्येक जनमानस को अपनी भूमिका निभाते हुए इसे अलग करके ही देना होगा नहीं तो कुछ सालों में हमारे क्षेत्र में में कैंसर के रोगी बढ़ जाएंगे और सांस की बीमारी भी बढ़ सकती है. देवभूमि में यह घटनाक्रम ना होने पाए सभी को इसके लिए अपनी तरफ से प्रयास करने होंगे सिर्फ सरकारी व्यवस्थाओं के भरोसे रहकर कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे सभी युवा अधिकारी और युवा वार्ड सदस्य मिले हैं जो बहुत ही सचेत हैं पालिका चंबा अपने सभी अच्छे परिणाम जनता को देगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top