रिपोर्ट -वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी.. युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आज युथ कांग्रेस की टीम पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बाड़ागड्डी क्षेत्र के ग्राम किशनपुर एवं मानपुर में युवा साथियों के साथ बैठकर अनेक स्थानीय मुद्दों पर परिचर्चा की।
बैठक टीम ने स्वीकार किया ग्रामीण स्तर की मूलभूत समस्याओं से लेकर क्षेत्रीय मुद्दों पर युवा साथियों की प्रखर सोच एक सकारात्मक राजनीतिक नजरिये से रूबरू करवाती है।
हमने क्या किया और आगे क्या हो सकता है? इन तमाम संभावनाओं पर आज के पढ़े-लिखे युवा के साथ चर्चा करने से बहुत कुछ जानने और करने का अवसर मिलता है।
आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए तमाम युवाओ ने स्पष्ट रूप से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की कार्यकुशलता पर विश्वास व्यक्त कर उनकी जीत में अहम भागीदारी निभाने की बात कही।
बैठक में उपस्थित युवाओं ने स्वीकार किया . पिछले कार्यकाल में सजवाण द्वारा किये कार्यों एवं वर्तमान समय के कार्यों पर तुलनात्मक अध्ययन करने के उपरांत सजवाण बीस साबित हुए है। निश्चित तौर पर रिकॉर्ड समर्थन से गंगोत्री फतह कर केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त करेंगे।
युवा बेठक सम्मेलन मे प्रताप प्रकाश पंवार एवं यशपाल सजवाण ने संवाद कार्यक्रम में विधानसभा के अनेक गांवों में लगातार मिल रहे सभी युवा साथियों के अपार समर्थन के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते है कि जिस विश्वास से आप हमारे साथ जुड़ रहे है उस पर हम उसी विश्वास के साथ खरा उतरेंगे।


