वीरेन्द्र नेगी
ब्रेकिंग उत्तरकाशी .
चिन्यालीसौड़ बल्डोगी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त . उक्त स्थान के लिए चिन्यालीसौड़ से पुलिस रवाना हो गई है.
वाहन में 4 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ၊
घायलों को 108 वाहन के माध्यम से सीएससी चिन्यालीसौड़ के लिए रेफर कर दिया गया है ၊
खबर के मुताबिक दोपहर बाद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के छोटी मणि गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस सहित पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां पर घटनास्थल पर रेसक्यू ऑपेरशन चलाया गया। वहीं घटना में दो युवकों की मौत और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। तो राजस्व पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजस्व उपनिरिक्षक कुसुम पंवार ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद एक कार चिन्यालीसौड़ से घनसाली जा रही थी। तभी कार छोटी मणि गांव के पँजियाना नामे तोक के समीप करीब अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। तो वहीं घटना में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था,साथ ही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चिन्यालीसौड़ 108 के माध्यम से पहुंचाया गया।
घटना में मृतकों के नाम। 1.प्रमोद पुत्र शम्भू प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी मुसडगांव,धनारी उत्तरकाशी। 2. गब्बरु उम्र 30 वर्ष निवासी जाखन,टिहरी गढ़वाल। घटना में घायल। 1. आरुष पुत्र उपेंद्र सिंह राणा ,निवासी बमणति चिन्यालीसौड़। 2. सूरज पुत्र जोत सिंह रावत, निवासी कोटद्वार,पौड़ी गढ़वाल।


