रिपोर्टर: संजीव मण्डल
दिनेशपुर: घरेलू कलह में विवाहिता फांसी पर झूली दिनेशपुर दिनेशपुर थाना अंतर्गत ग्राम राधाकांतापुर की रहने वाली 22 वर्षीय महिला उर्मिला ठेकेदार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । महिला अपने पीछे 10 माह की शिशु छोड़ गई । महिला का विवाह लगभग दो ढाई वर्ष पूर्व राधाकांत पुर निवासी विजय ठेकेदार से हुई थी । महिला का मायका थाना बिलासपुर ग्राम भढ़ैईया है । फांसी की सूचना पर थाना अध्यक्ष दिनेश फत्र्याल एसआई सुरभि बढ़ई अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे । कर
इसके साथ ही तहसीलदार भुवन चंद आर्य, लेखपाल मुकेश कुमार एवं जिला पंचायत सदस्य त्रिनाथ विश्वास एवं ग्राम प्रधान मुकेश सिंह राणा भी मौके पर पहुंच गए। थाना अध्यक्ष दिनेश फत्र्याल ने बताया की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, उसके उपरांत ही मृत्यु की सही कारणों का पता चल पाएगा । इस समय तक मायके पक्ष ने किसी भी प्रकार का कोई आरोप पति एवं उसके परिवार पर नहीं लगाया।


