टिहरी में कोरोना वॉरियर्स को सुरक्षा किट देकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

Uk live
0

ज्योति डोभाल
टिहरी : नई टिहरी के कांग्रेस जनो ने आज  अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्म दिवस कोरोना योद्धाओं को मास्क,सैनिटाइजर एवं ग्लव्स बांटकर मनाया। 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समस्त मीडिया जनों एवम शहर के विभिन्न स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उक्त सामग्री वितरित की।
जिला अध्यक्ष राकेश राणा एवं शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल(मोनू) ने बताया कि राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर हमारे शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने जन्मदिवस को न मनाने का निर्णय लिया था।
प्रदेश कांग्रेस ने भी उनके जन्मदिवस को सादगी से मनाते हुए जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स आदि बांटे जाने की अपील की थी।


कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्दीकी, प्रदेश सचिव  विजय गुनसोला,  मुशर्रफ अली,  कुलदीप पंवार,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष  दर्शनी रावत, युवा कांग्रेस टिहरी विधान सभा अध्यक्ष  नवीन सेमवाल,महिला सेवादल अध्यक्ष  आशा रावत,nsui के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट,nsui के पूर्व जिलाध्यक्ष  लखबीर चौहान,वरिष्ठ कांग्रेसी नरेन्द्र राणा,पंकज रतूड़ी,युवा नेता अमित चमोली, शैलेंद्रकांत, शैलेन्द्र पंवार आदि शामिल थे।
      राकेश राणा जिलाध्यक्ष कांग्रेस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top