रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन आज उत्तरकाशी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक/प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण के नेतृत्व मे सादगीपूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन करते हुए मनाया।
भारत चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के जवानों की शहादत के मद्देनजर अपने जन्मदिन को सादगीपूर्ण ढंग से मनाने के राहुल के संदेश के अनुसार कांग्रेसजनों ने जिला अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक डॉ0 सकलानी के माध्यम से जरूरतमंदों को मास्क, फल आदि का वितरण भी किया।
इस अवसर पर गांधी वाचनालय मे कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा विचार गोष्ठी मे चीन सीमा पर शहीद हुए हमारे वीर जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रधांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सजवाण ने जिला अस्पताल में कोविड 19 महामारी के खिलाफ दिन-रात लड़ रहे हमारे डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ जैसे कोरोना योद्धाओं को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, शीशपाल पोखरियाल, धर्मेंद्र बत्रा, रमेश नेगी, विनोद पंवार, महाजन सिंह, नगरपालिका सभाषद महावीर चौहान, प्रताप प्रकाश पंवार, युवा कांग्रेस के गोपाल भंडारी, शंभू भट्ट, गौरव उनियाल सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


