भगवान सिंह
देहरादून : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण पर काबू करने के लिए शासन/प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं। इसबीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 10 दिन के भीतर राज्य के प्रत्येक व्यक्ति का मेडिकल स्क्रीनिंग करेगी। मुख्यमंत्री ने रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि ‘हमारा लक्ष्य है कि राज्य के हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग हो, खासकर बच्चे और बुजुर्ग लोगों की। मैंने टारगेट दिया है कि 10 दिन के भीतर उत्तराखंड के सभी लोगों के मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य पूरा करें।


