भगवान सिंह
देहरादून: प्रदेश में 18 जून से प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी 18 और 19 जून को देहरादून सहित छह जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है जबकि 16 और 17 जून को नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है ၊ मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 18 जून से सभी जगह बारिश शुरु हो जाएगी मगर इससे पहले भी प्रदेश में कहीं जगह बारिश की संभावना है 16 जून को टिहरी पौड़ी हरिद्वार ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है जबकि देहरादून सहित शेष जिलों में बारिश की संभावना है 17 जून को टिहरीऔर हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के शेष 11 जिलों में बारिश हो सकती है 18 और 19 जून को प्रदेशभर में मध्यम स्तर पर बारिश होगी ।


