पंचायत प्रतिनिधियों के समर्थन में दिया सांकेतिक धरना, राज्य सरकार को बताया विकास बिरोधी

Uk live
0

रिपोर्टः ज्योति डोभाल
टिहरी : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के 15 वें वित्त आयोग  की स्वीकृत धनराशि में  20% की कटौती करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों को  तीस - तीस प्रतिशत की धनराशि स्वीकृत की गई है।  किंतु राज्य सरकार ने  उस पर  20% की कटौती कर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत  की भागीदारी  ना के बराबर कर दी है जो कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान है ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत विरोधी है जिससे राजीव जी के द्वारा पंचायत राज की जो अवधारणा बनाई गई  थी वह प्रभावित होती है राज्य सरकार पंचायतों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है ၊ युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,पूर्व प्रधान अटल सिंह जरधारी ने कहा कि भारत गांव का देश है गांव के विकास में पंचायतों का महत्वपूर्ण योगदान है इसलिए राज्य सरकार को पंचायतों के विकास में इस आदेश को जल्द वापस लेना चाहिए जिससे गांव का विकास प्रभावित ना हो ၊
धरना कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ,बिधानसभा  युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,नगर पालिका सभासद  सतीश चमोली, पूर्व प्रधान अटल जरधारी, प्रधान बलवीर सिंह कोली ,बिजल दास, संतोष आर्य ,अमित चमोली आदि उपस्थित थे।
          
          राकेश राणा जिलाध्यक्ष कांग्रेस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top