जिला कांग्रेस कमेटी के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से की शिष्टाचार भेंट

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : आज जिला कांग्रेस कमेटी के एक  शिष्टमंडल ने जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री मंगेश घिल्डियाल जी से शिष्टाचार भेंट की ।
 कोविड-19 कोरना वायरस से  ग्रस्त  लोगों  के स्वस्थ होने की कामना के लिए उन्हें  उत्तराखंड के  पांचवें धाम उत्तर की द्वारिका भगवान श्री सेम नागराजा के  मंदिर एवं नाग द्वार का एक स्मृति चिन्ह  भेंट किया।
 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने उनसे वर्तमान में  जनपद में  कोविड-19 कोरोना वायरस की  वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा की ।शिष्टमंडल ने उन्हें आश्वस्त किया कि  कांग्रेस पार्टी  पूरी तन्मयता के साथ इस महामारी में  जनपद के लोगों के साथ हैं  और  आपको  पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।साथ ही यह भी निवेदन किया कि  जो  विकासखंड स्तरीय  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए    पीपीई  किट के साथ  आशा कार्यकर्ताओं और नर्सिंग स्टाफ को  थर्मल स्केनर गन  के साथ  अन्य  प्राथमिक उपचार की चीजें मुहैया कराई जाए जिससे वह गांव-गांव जाकर  आम जनमानस का स्वास्थ्य परीक्षण कर सकें । साथ ही बहुत प्रतिक्षित चांटी डोबरा फुल को अति शीघ्र पूरा कर जनहित में समर्पित करने का भी निवेदन किया गया।
शिष्टमंडल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुशलानंद भट्ट जी वरिष्ठ ,अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल जी ,जिला पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष श्री जय वीर सिंह रावत जी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नौटियाल जी ,नगर पालिका सभासद श्री सतीश चमोली जी ,टिहरी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल जी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top