जिम खोलने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Uk live
1

रानीखेत : शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट तथा धार्मिक स्थल खुलने के बाद अब जिम खोलने की मांग भी होने लगी है।जिम संचालकों और ट्रेनरों ने यहां एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उनकी आजीविका जिम से जुड़ी है। उन्होंने सरकार तक मांग पहुंचाने की बात कही। फिट रहेगा इंडिया, तभी तो जीतेगा इंडिया सहित तमाम स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर पहुंचे जिम संचालकों ने कहा कि लॉक डाउन  के बाद से होटल, धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल बन्द थे । अब जिम छोड़कर अन्य सभी संस्थानों को खोलने के निर्देश जारी हो गए हैं, कहा कि जिम से उनका व्यवसाय जुड़ा है। नियमों के साथ इन्हें भी खोलने के आदेश दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम बंद होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। 

सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर बिष्ट ने भी जिम संचालकों की मांग का समर्थन किया । इस  दौरान  एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में संजय सिंह, करण बुधानी, योगेश गोस्वामी, विजय बिष्ट, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
  1. gym खोलना जरूरी है gym नही खुला तो हम भूखे मर जायेंगे plz gym खोल दो 🙏🏻

    जवाब देंहटाएं
एक टिप्पणी भेजें
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top