जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की बेहतरीन कार्यशैली के लोग हुये कायल

Uk live
0

ज्योति डोभाल (संपादक)
टिहरी : डीएम मंगेश घिल्डियाल पर यह 
कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है
 *_दो पल की जिंदगी के दो नियम........ निखरे, फूलों की तरह और बिखेरे, खुशबू की तरह.
*_ 
जिलाधिकारी मंगेश द्वारा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने और इसकी चेन को तोड़ने के लिए जिले में उर्जा तो भरी ही है जिले की नगर पालिकाओं को पूरी तरह एक्टिव कर दिया है ၊ सभी शहरी क्षेत्रों में कोरोना वायरस के विरुद्ध जबरदस्त प्रहार जारी है हर मार्केट , हर क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है और इसके साथ-साथ मानसून से निपटने हेतु नाले नालियों को भी खोला जा रहा है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ इन्हें निर्देश और आदेश भी दिए जा रहे हो , पालिकाओं की परेशानियों पर भी गंभीरता से निस्तारण कराया जा रहा है चाहे वह आर्थिक दृष्टि से हो अथवा मेन पावर का हो. जिला प्रशासन द्वारा सभी निकायों को सोडियम हाइपोक्लोराइट भी उपलब्ध कराया गया है. पालिका चंबा के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया कि पालिका द्वारा मानसून से निपटने की तैयारियां आरंभ कर दी हैं और कोरोना वायरस के संक्रमण के विरुद्ध सैनिटाइजेशन, प्रवासियों के आने पर तीनों सिटी रिस्पांस टीम के द्वारा क्वॉरेंटाइन करने की कार्रवाई, home quarantine एवं इंस्टिट्यूशन क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों की लगातार थर्मल स्क्रीनिंग, उनके द्वारा उत्सर्जित बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण, पालिका क्षेत्र में संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता का लगातार प्रसारण, कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव हेतु उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं gloves एवं mask का दिया जाना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के चालान , मास्क नहीं पहनने वालों  को निर्देश और सभी दैनिक सूचनाओं की रिपोर्ट जिला प्रशासन शासन को दी जा रही है. उनके द्वारा बताया कि *जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यालय के प्रवेश द्वार पर वाशबेसिन की स्थापना कर दी गई है ၊ ताकि पालिका के कर्मचारी एवं कार्यालय में आने वाले आगंतुकों के द्वारा अपने हाथों की बार-बार सफाई की जा सके ၊
उनके कार्य की लोग भूरी - भूरी प्रशंशा कर रहे हैं ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top