भाजपा की वर्चुवल रैली के विरोध मे उतरी युवा कांग्रेस : भाषण नही राशन दो

Uk live
0

ज्योति डोभाल
टिहरी -कोरोना काल में भाजपा की वर्चुअल रैली के विरोध में कांग्रेस बुधवार यानि 10 जून को सांकेतिक धरना देगी। यह बात युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कपिल जोशी ने कही। जोशी ने कहा कि एक ओर जहां कोरोना महामारी से पूरा देश भुखमरी, बेरोजगारी की कगार पर आ चुका है।
वहीं भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाने और अपने कार्यक्रम करने में व्यस्त हैं। भाजपा द्वारा 10 जून को होने जा रही विशाल वर्चुअल रैली के विरोध के लिए युवा कांग्रेस उत्तराखंड ने कमर कस ली है और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कपिल जोशी ने कहा कि इस महामारी के दौर में जहां जनता सरकार की ओर राहत पाने के लिए टकट की लगाये बैठे हैं। वहीं राज्य और केन्द्र सरकार अपनी उपलब्धियों का ढोल पीटने और अपने चुनावी कार्यक्रम करने में व्यस्त हैं।
जोशी ने कहा कि सरकार जितना खर्च इन रैलियों में कर रही है। अगर उतना खर्च टेस्टिंग लैब बढ़ाने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए करती तो शायद ज्यादा बेहतर होता। लेकिन इन्हें इस समय भी राजनीति प्रचार करने की पड़ी है। कांग्रेस ने केन्द्र के खिलाफ कई भाषण लिखे पोस्टर तैयार किये भाषण नहीं राशन दो। युवा कांग्रेस 10 जून को पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा की जा रही वर्चुअल रैली का विरोध करते हुए पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं के माध्यम से सांकेतिक धरना देगी और भगवान सरकार को सद्भबुद्वी के लिए हवन भी करेगी।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार और ओडिशा के बाद आज पश्चिम बंगाल जन संवाद रैली को संबोधित किया। ये तमाम रैली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली से ही की जा रही हैं। कोरोना काल में सियासी तौर पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के लिये काफी अहम है। भाजपा के इसी वर्चुअल रैली का विरोध कांग्रेस कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top