संजय जोशी
रानीखेत : होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस इन दिनों होम और संस्थागत क्वारंटीन किए गए लोगों पर नजर बनाए हुए है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मो अहमद पुत्र मो आलीम आठ जून को अपने घर मुस्तकाबाद, खुर्द, थाना मिलक खानम, स्वार उत्तर प्रदेश से रानीखेत लौटा था, डाक्टरों ने उसे होम क्वारंटीन पर रहने के निर्देश दिए थे। लेकिन वह नियमों को ताक पर रखकर सरेआम बाजार घूम रहा था। दूसरा मामला भी इसी तरह का है मो. लाईक पुत्र मोहम्मद सफीक भी अपने घर बरेली उत्तर प्रदेश से रानीखेत आया था तथा होम क्वारंटीन पर रहने के लिए उसे भी निर्देश दिए गए थे। मो. लईक पर होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। मोहम्मद गुलशेर पुत्र नियाज अहमद खड़ी बाज़ार रानीखेत,किशन कुमार साह पुत्र नंदन कुमार राय स्टेट को नियमों का उललघंन करने पर इनके विरुद्ध धारा- 188/269/270/271, 51(बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

