क्वारंटीन पीरियड पूरा होने पर भेजा घर

Uk live
0

रिपोर्टर: संजीव मण्डल
रूद्रपुर:  पिछले 14 दिन पहले आंध्र प्रदेश से आए हुए 24 लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बसंतीपुर में संपूर्ण सुविधाओं  के साथ रखा गया था,  सभी 24 लोग शांतिपूर्ण तरीके से सभी मानक को पूरा करते हुए आज 14 दिन पूरा कर लिया है, इन सभी लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करके सभी लोगों को ग्रामवासियों द्वारा आज सम्मान स्वरूप माल्यार्पित एवं क्वॉरेंटाइन पूर्ण करने के प्रपत्र के साथ अपने-अपने घर भेज दिया गया है | साथ ही साथ संपूर्ण विद्यालय परिसर को सैनिटाइज भी कर दिया गया है | सभी 24 लोगों ने शांतिपूर्वक तरीके से यह 14 दिन का क्वॉरेंटाइन जीवन व्यतीत किया इसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं | क्वॉरेंटाइन में रह रहे सभी लोग प्रसन्नचित एवं भावुक मुद्रा थे और सभी ने ग्राम प्रधान संजीत विश्वास एवं उनके सहयोगियों का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top