भाजपा की वर्चुवल रैली के विरोध में टिहरी सहित विभिन्न जगहों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Uk live
0
,

ज्योति डोभाल
टिहरी  : आज टिहरी यूथ कांग्रेस ने हनुमान चौक पर बीजेपी की वर्चुअल रैली का विरोध करते हुये कहा कि जहां एक तरफ कोरोना महामारी के चलते पूरे देश भर में लोग त्रस्त हैं और लॉकडाउन की वजह से हर एक परिवार आज बेरोजगारी की मार झेल रहा है ऐसे में देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को देश की जनता की फिक्र ना होकर बिहार की चुनावी रैली करने की पड़ी है। जिनके पास किसानों को घर पहुंचाने के लिए 600 रुपये नहीं थे वे आज 144 करोड़ खर्च करके वर्चुअल रैली कर रहे हैं।  इसी क्रम में BJP उत्तराखंड में भी रैली करने जा रही है। इससे साफ जाहिर है कि इस सरकार को गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।इस सरकार को बस सिर्फ सत्ता पाना है चाहे वह किसी भी कीमत पर क्यों ना हो। इसी के चलते आज प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस टिहरी के नेतृत्व में कांग्रसजनो ने नई टिहरी चौराहे पर काले गुब्बारे उड़ाकर तथा काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।


विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस  टिहरी विधान सभा के अध्यक्ष नवीन सेमवाल,नई टिहरी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल(मोनू),महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती दर्शनी रावत, महिला सेवादल अध्यक्ष श्रीमती आशा रावत, युवा नेता अमित चमोली शामिल रहे।


वहीं लंबगांव में टिहरी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल जोशी के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस ने सांकेतिक धरना दिया,जिलाध्यक्ष कपिल जोशी ने कहा कि वर्चुअल रैली नहीं बल्कि वर्कऑउट करने का समय है,जहां एक ओर पूरा देश लॉकडाउन में बेरोजगारी और भुखमरी की मार झेल रहा है वही राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार अपनी उपलब्धि गिनाने में लगा है,युवा कांग्रेस ने कहा कि यह समय हजारों एल ई डी टीवी नहीं बल्कि टेस्टिंग लैब बढ़ाने का समय है,बड़े शर्म की बात है कि भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने में लगी है,रैलियां निकालने की तैयारी भाजपा के द्वारा किया जा रहा है,इस देश के लाखों युवा बेरोजगार हो चुके हैं ऐसे में सरकार को उनके लिए रोजगार के अवसर तलाशने थे न कि चुनावी प्रचार करना था ၊



युवा कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस तरह की चुनावी रैलियों का  प्रचार करने से साफ है कि देश की वर्तमान स्थिति को सरकार अनदेखा कर रही है और सरकार लॉकडाउन को खुद गंभीरता से नहीं ले रही है,जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा कांग्रेस भाजपा सरकार के इस प्रोपेगैंडा का पूर्ण रूप से बहिष्कार करती है और सरकार से कोरोना से निपटने के लिए और बेरोजगारी पर ध्यान आकर्षित करने की मांग करती  है,सांकेतिक धरना देने वालों में युवा कांग्रेस टिहरी सोसल मीडिया के जिलाध्यक्ष सौरभ रावत,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनूप रांगड़, नवीन लाल,सचिन कंडियाल,दिनेश रावत,आकाश,प्रवीन पंवार,शंकर,आदि मौजूद थे ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top