गणेश पुजारा
चम्पावत: कर्फ्यू का उल्लंघन करने, बिना मास्क पहने बाजार में अनावश्यक घूमने पर 09 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही
कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी को रोकने के लिए सभी को सोशल डिस्टेन्सिंग में रहने एवं मास्क को अनिवार्य रूप से धारण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को उक्त आदेशों का कढ़ाई से अनुपालन कराने हेतु आदेशित किया गया है।
दिनांक 09.06.2020 को जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत 09 व्यक्तियों को सांय 7:00 बजे के बाद कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क पहने ही अनावश्यक रूप से बाजार में घूमते हुए पाए जाने एवं अपने साथ साथ अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डालने पर उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना टनकपुर में परिवाद संख्या 17/20 धारा 188 भा0द0वि0 51 ख आपदा प्रबंधन अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण
01-राजू शर्मा पुत्र श्री नाथू लाल निवासी अंबेडकर नगर थाना टनकपुर
02-मोहम्मद अली पुत्र जमील अहमद निवासी रोडवेज कॉलोनी थाना टनकपुर
03- दीपक कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी मोहल्ला काजी बाग थाना काशीपुर हाल आरजीबीएल कंपनी टनकपुर
04- अथर अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला बाजार थाना दयूरनिया जिला बरेली हाल आर जी बी एल कंपनी टनकपुर
05- पंकज सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी कार्की फार्म थाना टनकपुर
06-विमला पत्नी श्री भगवानदास निवासी कार्की फार्म टनकपुर
07-राजवीर सिंह पुत्र तिलकराम निवासी कार्की फार्म टनकपुर
08-प्रियंका पुत्री श्री भगवानदास निवासी कार्की फार्म टनकपुर
09-रामा देवी पत्नी राजवीर निवासी कार्की फार्म टनकपुर


