देहरादून: आज दिनांक 10 जून को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय रमेश पोखरियाल 'निशंक' मानव संसाधन मंत्री, भारत सरकार को जिला अधिकारी
द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया ၊
विकास नेगी द्वारा बताया गया ज्ञापन में उत्तराखंड में उच्च शिक्षा ( तकनीकी , स्वास्थ्य व सामान्य ) ग्रहण कर रहे छात्र - छात्राओं की परीक्षा के संबंध में अवगत कराया गया ၊
जैसा कि आपको ज्ञात होगा की देश में कोरोना कोविद-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए पूर्ण देश में लॉकडाउन चल रहा है , जिसके कारण विश्वविद्यालयों में ना ही कक्षाएं संचालित हो पाई थी और ना ही पाठ्यक्रम पूरा हुआ था लेकिन अपना महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई दिखा के अपना शैक्षणिक कार्य तो पूरा कर लिया पर आप उत्तराखड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे है और यह की भूगोलिक परिस्थितियों से भी वाकिफ है यह एक पहाड़ी राज्य है और यह गाँव मे नेटवर्क की कितनी समस्या बनी रहती है यह आपसे बेहतर कोई नही समझ सकता इस इस्थिति को देखते हुए प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा करना एवं छात्र-छात्रों को अस्सिगमेंट ऑनलाइन जमा करवाना भी संभव नहीं है ।
उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए एनएसयूआई आपसे निम्नलिखित मांग करती है:
1 ) प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं को पिछले प्रदर्शन के आधार पर बिना किसी भी प्रकार की परीक्षा के पदोन्नत किया जाए ।
2 ) अन्तिम वर्ष के छात्र छात्राओं को 10 % अतरिक्त अंकों के साथ पदोन्नत किया जाए ।
3 ) वर्तमान में परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए परीक्षा शुल्क व अगले एक समेस्टर का शुल्क माफ किया जाए ।
अत : महोदय आपसे निवेदन है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर उपरोक्त मांगों पर विचार करें एवं जल्द से जल्द कार्यवाही करने की कृपा करें।
इस अवसर में विकास नेगी ,सिद्धार्थ पोखरियाल,अंजलि चमोली,प्रकाश नेगी,उज्ज्वल सेमवाल,अनंत सैनी,मुकुल,प्रदीप बिजल्वाण , शीशपाल राणा उपस्थित रहे ၊


