भारत - चीन अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे विवाद के बीच भारतीय सेना के विमान ने किया टेक ऑफ लैंडिग का अभ्यास

Uk live
0

वीरेन्द्र नेगी
 उत्तरकाशी :  भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को भारतीय वायु सेना के मालवाहक AN -32 विमान ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर टेक ऑफ और लेंडिंग का अभ्यास किया। इस अभ्यास के दौरान विमान में सवार कोई भी अधिकारी या जवान नहीं उतरा। विमान ने अपने अभ्यास के लिए वहां पर टेक ऑफ और लेंडिंग की। साथ ही उसके बाद अपने एयर बेस कैम्प के लिए रवाना हुआ।
भारत चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा के मध्यनजर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए इस हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना विगत दो वर्षों से लगातार अपने विमानों का अभ्यास करवा रहा है। AN 32 विमान की बात करें। तो एक वर्ष में वायुसेना के मालवाहक विमान का चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में दूसरा अभ्यास है। इससे पूर्व सितंबर 2018 को AN 32 मालवाहक विमान ने चिन्यालीसौड़ में टेक ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया था।
 चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से अंतरराष्ट्रीय सीमा की दूरी महज 125 से 130 किमी के बीच मे है। इसलिए यह हवाई पट्टी सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। भारतीय वायु सेना गत वर्ष चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में लड़ाकू विमानों के टेक ऑफ और लैंडिंग सहित सामान छोड़ने का ऑपरेशन गगन शक्ति नाम से अभ्यास कर चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top