ज्योति डोभाल
चम्बा : पालिका चंबा में कोई भी संक्रमित ना हो विधायक धन सिंह नेगी ने पालिका चंबा को 09 स्प्रे मशीन और 90 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट दिया गया. उनके द्वारा चंबा की पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला ,अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी और पालिका के सभी सभासदों के साथ संक्रमण से बचाव पर चर्चा की गई. उनके द्वारा पालिका को यह आश्वासन भी दिया गया कि यदि इस में धन की कमी आती है तो उनके द्वारा जिला प्रशासन से यह धनराशि दिलवाई जाएगी. पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला तथा वार्ड सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कोरोनावायरस के विरुद्ध किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया. विधायक द्वारा पालिका के कार्यों की सराहना की गई और सभी 9 वार्डों के वार्ड सदस्यों को एक एक मशीन और 10 -10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट उपलब्ध कराया. उनके द्वारा पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों और नगर के आए हुए नागरिकों को आश्वस्त किया कि महामारी के दौरान अपना आत्मबल बनाए रखें और मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए उनके द्वारा बताया कि पालिका द्वारा मार्केट को पूर्ण रूप से सप्ताह में एक बार सैनिटाइज किया जाएगा. पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला द्वारा नगर की मुख्य समस्या धरासू रोड एवं ऋषिकेश रोड पर नालें एवं सड़क की दुर्दशा के बारे में उन्हें बताया. कॉलेज रोड के सड़क स्थानांतरण तथा पुस्तl टूटने के बारे में भी विधायक को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया . पालिका की तीनों सिटी रिस्पांस टीम के हेड भी वहां पर उपस्थित थे उनके द्वारा भी बताया कि उनके द्वारा 9000 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है और लगभग 600 प्रवासियों को home quarantine किया जा चुका है ၊
पालिका के पांच Insititutional सेंटर पर प्रवासियों को रखा गया है उनके द्वारा फुल फेस मास्क की मांग की गई . अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया कि गौतम रेजिडेंसी एवं सनफाइन में भी पालिका द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण कराया जा रहा है तथा वहां पर सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है सभी समस्याओं पर विधायक द्वारा सकारात्मक और जल्दी ही कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए. इस दौरान अधिशासी अधिकारी एवं पालिका अध्यक्ष के अलावा सभासद रघुवीर रावत सुनैना सहा लक्ष्मी चौहान गौरव नेगी, विकास बहुगुणा, मनोरमा नकोटी तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष और समाजसेवी धर्म सिंह रावत व्यापार मंडल के अध्यक्ष दरमियान सिंह सजवान डॉक्टर सत्यवीर रावत डॉक्टर दिनेश जोशी डॉक्टर हरीश भट्ट ,पालिका के वरिष्ठ सहायक कृष्ण प्रसाद सेमवाल सहायक लेखाकार जगदीश सकलानी सफाई निरीक्षक राजवीर पवार शरद पुंडीर दिनेश तिवारी गब्बर सिंह बिष्ट पवन सेमवाल आनंद सजवान बिना तोमर सीमा इंद्रेश कोठारी मनिंदर पवार पंकज नेगी पंकज भट्ट हरीश भट्ट सुरेश पवार विजयपाल आदि उपस्थित थे ၊



