गणेश पुजारा
चम्पावत : लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चंपावत/ टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था।
आज दिनांक 11/06/2020 को थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा थाना बनबसा छेत्र अन्तर्गत बृहद ग्राम चंदनी से मोटरसाइकिल संख्या uk 03b-7413 में अभियुक्तगण 01-दीपक कुमार पुत्र स्व0 हीरालाल ग्राम कोलीढेक, थाना लोहाघाट हाल कर्मचारी संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर के कब्जे से 22 पाउच कच्ची शराब व 02 सुंदर सिंह उर्फ महेश पुत्र ओमपाल निवासी वार्ड नंबर 4 लाल इमली पडाव थाना टनकपुर के कब्जे से 27 पाउच कच्ची शराब परिवहन करते हुए बरामद की गई।
उक्त संबंध में थाना बनबसा में मुकदमा अपराध संख्या 40,41/20 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पुलिसटीम-
01-कानि परमजीत सिंह
02- कानि मंजीत सिंह
03- बृजेश कुमार


