गणेश पुजारा
चम्पावत . एसओजी व टनकपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षकजनपद चम्पावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चंपावत/ टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था।
दिनांक 10/06/2020 को एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस द्वारा थाना टनकपुर जनपद चम्पावत छेत्र अन्तर्गत विचई रेलवे क्रॉसिंग मनिहारगोठ टनकपुर से अभियुक्तगण 01 अर्जुन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम सोरहा थाना फतेहगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष, के कब्जे से 30.10 ग्राम स्मैक, 02- पातीराम पुत्र इंद्रयाल निवासी ग्राम गोतारा थाना फतेहगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 20.08 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना टनकपुर में मु0 F.I.R No 80,81/20 अन्तर्गत धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे फतेहगंज बरेली के निवासी हैं। इनके द्वारा कुमाऊं परिक्षेत्र एवं पहाड़ी जनपदों में स्मैक की सप्लाई की जाती है। कल दिनांक को उक्त तस्कर स्मैक बेचने हेतु टनकपुर आए, जहां पुलिस द्वारा इनको गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम:-
1-CO श्री विपिन चन्द पन्त टनकपुर
2- श्री धीरेन्द्र कुमार SHO टनकपुर
3-श्री योगेश दत्त SSI टनकपुर
4- उ0नि0 मनोज कुमार
5- का० दीपक प्रसाद SOG
6- का० 195 अमित चौधरी
07- का० 81 उमेश सामंत


