संजय जोशी
रानीखेत : कौमी एकता का प्रतीक 46वां उर्स मुबारक कोरोना महामारी के चलते सादगी पूर्वक मनाया गया। हजरत कालू सैयद बाबा की मजार पर लोगों द्वारा चादर चढ़ाई गई। उर्स कमेटी द्वारा कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया। बता दें कि उर्स समारोह में उर्स समारोह में बड़ी संख्या में लोग बाबा की मजार पर पहुंचकर मन्नतें मांगते थे तथा कब्बाली आदि कार्यक्रम में शरीक होते थे। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते गुरूवार शाम बाबा की मजार पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रीति रिवाज के साथ चादर चढ़ाई गई। इस दौरान सभी धर्मो के लोग शामिल रहे। चादर चढ़ाने के साथ कुल शरीफ संपन्न हुआ। आर्मी सप्लाई कोर के अधिकारियों द्वारा मजार पर चादर चढ़ाई गई। मजार के खादिम मौहमम्द मोहसीन तथा जामा मस्जिद के इमाम द्वारा कोरोना महामारी के खत्म होने की दुआ मांगी गई। कोरोना पीड़ितों के जल्दी स्वस्थ्य होने तथा मुल्क में शांति भाईचारे व सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे सुरक्षा कर रहे सुरक्षा प्रहरियों के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर के कोरोना वाॅरियर्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह,पुलिस निरीक्षक हरेंद्र चैधरी ,भाजपा नेता मोहन नेगी,छावनी परिषद उपाध्यक्ष संजय पंत,त्रिभुवन शर्मा ,गणेश जोशी सहित उर्स कमेटी के पदाधिकारी शामिल थे।


