जिलाधिकारी आशीष चौहान ने दिये उघोग केन्द्र महाप्रबन्धक के वेतन रोकने के निर्देश

Uk live
0



वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी : गुरूवार को जिला सभागार कक्ष में जिला परामर्शदात्री समिति एंव जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक जिलाधिकारी  आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुयी ।

 उन्होनें कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं पी0एम0ई0जी0पी0 ,मुख्यमंत्री स्वरोजागार योजना ,एन0आर0एल0एम0, मुद्रा योजना , वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, होमस्टे आदि योजनाओं में ऋण आच्छादित करें और योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करवाते हुये ऋण पत्रों का यथा शीघ्र निस्तारण करें जिससे स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा सकें ।
जिलाधिकारी  चौहान ने अग्रणी लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की सभी महत्वकांक्षी  योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण निर्गत करें , जिससे कि स्वरोजगार को बढ़ाया जा सके ।
उन्होनें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक के वेतन रोकने के निर्देश दिये ।

कृषि ,उद्यान, मत्सय विभागों की विकास परख योजनाओं पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दूरस्थ गांवों के उन सभी लोगों को रोजगार से जोड़ते हुये ऐसी योजनाओं को धरातलीय स्वरूप दे जिससे आर्थिकी सुदृढ़ होने के साथ ही स्वरोजगार के नये आयाम जुड़े ।

बैठक में परियोजना निदेशक संजय सिंह, अग्रणी बैंक अधिकारी बी0एस0 तोमर, कृषि अधिकारी गोपाल भण्डारी, सहित अन्य बैंको के मैनेजर मौजूद थे ।

उन्होनें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक के वेतन रोकने के निर्देश दिये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top