ज्योति डोभाल
टिहरी : प्रताप नगर विधानसभा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने रजाखेत में धारमण्डल क्षेत्र के प्रथम पंक्ति के कोरोना वाॅरियर्स आंगनवाड़ी/ आशा व कमर्शियल वाहन चालक परिचालकों को सुरक्षा किट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री नेगी ने कहा कि परिवहन व्यवसाय पूर्ण रूप से ठप हो गया है और वाहन स्वामियों गंभीर आर्थिक संकट में है, इस सरकार को चाहिए था कि इस कोरोना जैसी महामारी के दौरान वाहन स्वामियों का टैक्स, इंश्योरेंस व बैंकों की किस्त स्थगित कर इनको राहत देने का काम करना चाहिए।
श्री नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्तीयो व स्वास्थ्य कर्मी इस कुदरत के संकट की घड़ी में अपने घर परिवार से दूर रहकर लगातार जनता की सेवा में लगे हुए हैं इसलिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के गढ़वाल मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों ने निस्वार्थ भाव से इस महामारी के समय जनता को जागरूक कर उनको बचाने का कार्य किया है इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है सरकार से मांग करते हुए कहा कि इनका तत्काल मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष खुशी लाल, मान सिंह रौतेला, श्रीधर प्रसाद कुकरेती, प्रमोद नेगी, विजय नेगी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अनिल बद्री, राजेंद्र सिंह शाह, परमवीर पोखरियाल, भुवनेश्वर प्रसाद बद्री आदि लोग उपस्थित थे।


