टिहरीः विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत नैनबाग तहसील में कोरोना बीमारी जैसी विश्व महामारी में तैनात कोरोना योद्घा सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवराम जगूड़ी प्रत्येक क्वारेंटन सेंटर में जाकर लोगों को मास्क पहनकर व घर पर सुरक्षित रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।साथ ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में जाकर उनको खाद्यान्न सामग्री देकर उन्हें फूलों से उत्साहित कर रहे हैं। जौनपुर विकासखंड के अंतर्गत नैनबाग तहसील में कोरोना महामारी के चलते तैनात सिंचाई विभाग क सहायक अभियंता शिवराम जगूड़ी को सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व बिना किसी रुके और थके दिन रात पूरी निष्ठा तथा बिना भेदभाव के साथ क्षेत्र में संचालित क्वारेंटन सेंटर व सड़कों से लेकर गांव गांव तक लोगों को जागरूक और सावधानी के प्रति प्रेरित करें हैं। जिसमें जगूड़ी के कार्य व व्यवहार की आम लोगों ने काफी सराहना की है। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़क बाजार व गांव के आसपास हर व्यक्ति को मास्क पहनने व खाद्यान्न सामग्री बिस्किट आदि का वितरण कर हर किसी का सहयोग कर रहे हैं। साथ ही बाहर से आए क्वारंटाइन हुई प्रवासियों को पूरी उत्साह के साथ फूल देकर हौसला बढ़ा रहे हैं । श्री जगूड़ी ने बताया की किसी भी स्थान पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को हाथ जोड़कर और मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाने और प्रधानमंत्री द्वारा देश संदेश को को प्रतिज्ञा के रूप में शपथ दिलाकर अपने घरों में सुरक्षित व बाहर न निकलने आदि का ज्ञान का पाठ पढ़ा रहे हैं । साथ ही वाहन स्वामियों को जागरूक कर अच्छे नागरिक के रूप में मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं । वही ग्राम पंचायत नकोट के ग्रामीणों ने शिवराम जगूड़ी सहित पूरी टीम के कोरोना युद्धाओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य अमेन्दर विष्ट सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
कोरोना योद्धा सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवराम जगुड़ी की ग्रामीणों ने की जमकर तारीफ
जून 20, 2020
0

Tags