महामारी के बिरूद्ध नगरपालिका चम्बा की कार्यशैली को देखते हुये समाजसेवीयों द्वारा पालिका को ग्लबस, मास्क सेनेटाइजर दिये गये

Uk live
0

रिपोर्टः ज्योति डोभाल टिहरी (चम्बा ) : कोरोना संक्रमण  की महामारी के विरुद्ध चंबा  नगर पालिका की कार्यशैली को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा पालिका को लगातार gloves, मास्क  और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जा रहे हैं ၊पूर्व में भी कई समाजसेवियों द्वारा पालिका को यह चीजें उपलब्ध कराए हैं आज चंबा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक और समाजसेवी सुनील थपलियाल द्वारा पालिका में कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा हेतु 10 लीटर सैनिटाइजर प्रदान किया गया. इस अवसर पर पालिका के वार्ड नंबर 3 के सभासद विकास  बहुगुणा पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पवार ओमप्रकाश तिवारी पवन सेमवाल शरद पुंडीर आदि थे
पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा ऐसे समाजसेवियों को धन्यवाद दिया जो इस महामारी के दौरान किस प्रकार सहयोग कर रहे हैं श्री जोशी द्वारा बताया कि अब क्षेत्र में प्रवासियों का आना थोड़ा कम हो गया है इसके कारण आज 03 नागरिकों को ही home quarantine किया गया. आज पालिका क्षेत्र में institutional quarantine हेतु कोई भी व्यक्ति नहीं आया है परंतु दूसरी तहसील से आज 18 ट्रैवल हिस्ट्री वाले नागरिकों को पालिका चंबा क्षेत्र के गौतम रेजीडेंसी में क्वॉरेंटाइन   किया गया है इस होटल को आज पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया था ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top