वन आरक्षी पर धारदार हथियार से हमला , मामला दर्ज

Uk live
0

रिपोर्टः ज्योति डोभाल
टिहरी (गजा ) : टिहरी जिले  की गजा तहसील में दबंगो द्वारा वन आरक्षी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित वन आरक्षी आजाद सिह पंवार ने एफआईआर दर्ज करवाई है ၊
वन आरक्षी का आरोप है कि महावीर नाथ , गुडडू नाथ ने ग्रामीणों के साथ मिलकर धारदार हथियार एवं लाठी- डण्डों से उनकी व अन्य कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया ၊
 वन आरक्षी के अनुसार महावीर नाथ द्वारा अवैध लकड़ी , वन सम्पति के भारी नुकसान एवं सफाई से सम्बन्धित शिकायत के सम्बन्ध में बार-बार फोन किया जा रहा था जिस पर वन क्षेत्राधिकारी द्वारा वन आरक्षी आजाद सिंह को उक्त स्थल पर जाने को कहा ग था जिस पर आजाद सिंह बाइक से वन चौकीदार एवं फायर वाचर को साथ लेकर उक्त स्थल पर रात नौ बजे पहुंचा ၊ 

पहुंचने पर उक्त स्थल पर कोई नही दिखा जिस पर उनके द्वारा महावीर नाथ को आवाज देने पर कुछ लोग लाठी-डण्डे व धारदार हथियारों के साथ वहां पर आ धमके व वन आरक्षी सहित अन्य कर्मचारियों पर भी हमला कर दिया ၊
वन आरक्षी द्वारा जब उन पर टॉर्च की रोशनी की गई तो उक्त आरोपियों में महावीर नाथ को वन आरक्षी ने पहचान लिया ၊
आरोप है कि वन आरक्षी द्वारा बार-बार अपनी पहचान बताये जाने के बावजूद उन पर हमला किया गया जो कि सोची समझी रणनीति थी ၊
वन आरक्षी ने बताया कि उन्होंने मेरा एटीएम एवं पर्स में रखे चार हजार पांच सौ रुपये भी छीन लिये ၊ जिस सम्बन्ध में वन आरक्षी द्वारा महावीर नाथ , गुड्डू नाथ सरित ग्राम नोल्डा पट्टी के ग्रामीणो के खिलाफ एफआईआर करवाई है ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top