प्रदेश में टोटल संक्रमित केस 163 , कोरोना संक्रमित महिला की एम्स में मौत

Uk live
0

रिपोर्ट. ज्योति डोभाल
देहरादून : चार दिनों में ही राज्य में कोरोना के 58 मामले सामने आ गए हैं जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमित 163 हो गए हैं। बीते दिन की शाम तक राहत वाली सबसे बड़ी बात यह थी कि कोरोना संक्रमण से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई थी लेकिन कल देर शाम होते-होते इससे एक और मौत हो गयी है। जिसके बाद से राज्य में हडकंप मचा गया है। बिजनौर निवासी महिला का पिछले दो महीने से एम्स में कैंसर का उपचार चल रहा था। एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने महिला की मौत की पुष्टि की है। महिला 10 मार्च से 29 अप्रैल तक एम्स में ही भर्ती थी। इस दौरान महिला की कैंसर की सर्जरी की गई थी। उसके बाद वह घर चली गई थी।
9 मई को एक बार फिर जांच के लिए वह अस्पताल आई। फिर से परेशानी होने पर 19 मई को महिला को भर्ती किया गया था। उसी रोज महिला का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। 20 मई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। और वह कोविड-19 वार्ड में भर्ती थी जहां शुक्रवार को महिला की मौत हो गई।


वही आज 10 नए मामले सामने आए है जिससे प्रदेश में संख्या 163 हो चुकी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top