टिहरी में लॉकडाउन का पालन करते हुये मनाई गई ईद-उल-फितर वहीं बच्चों ने पैसे इकठ्ठे कर कोरोना वॉरियर्स को पिलाई कोल्ड ड्रिंक

Uk live
0



रिपोर्टः ज्योति डोभाल
टिहरी : रमजानुल मुबारक के पवित्र महीने के पूरा होने के साथ व शाबान  महीने के चाँद के दिखते ही,
मुस्लिम समाज के लोगो ने रमजानुल मुबारक की विदाई एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर की,
समुदाय के लोगो ने प्रशासन व उलेमायो की बात को सम्मान देते हुये व लॉकडाउन एवं  सोशल डिस्टेन्सिंग का पूर्ण पालन करते  हुये, 5 लोगो ने मस्जिद में , बाकी सभी लोगो ने घर पर ही अपने अपने परिवार के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा, इस मौके  पर सभी ने देश में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली की दुआ की व विश्व समुदाय के लिये कोरोना वबा (महामारी ) निजात की दुआयें  भी  की !
इससे पूर्व में समाज के लोगो ने जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के पूर्व सदर मुशर्रफ अली के अहवान पर इस बार की ईद सादगी से मनाने का संकल्प लिया..
और उनकी मुहिम "अबकी ईद-सबकी ईद" का समर्थन किया ၊
वहीं एक  माह के रमजान के महीने के बाद ईद का त्यौहार आया लेकिन करोना के कारण lokdawon जिस वजह से ईद की कोई खुशी नहीं दिखाई दी लेकिन नई टिहरी   में मुस्लिम समुदाय के छोटे बच्चों ने  ईद का त्यौहार अनोखे अंदाज में मनाया बच्चों ने अपनी ईदी के पैसे से पैसे इकट्ठे  कर korona  वारियर्स पुलिस के सिपाहियों ,हॉस्पिटल के  कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को कोल्डिंक पिलाकर कर के उनका शुक्रिया अदा किया 

इस अवसर पर मुशब अली, मुआज अली, अनस रहमान,जीशान खान, मुशेब हसन,जीशान शेख आदि थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top