रॉड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने चम्बा क्षेत्र में बांटे मास्क , ग्लब्स और सेनेटाइजर

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
चम्बा : आज रॉड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा द्वारा कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचने हेतु नगर क्षेत्र चंबा के ऋषिकेश चौक पर आम जनता को मास्क gloves बांटे गए ၊ इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात जवानों को भी मास्क gloves और सैनिटाइजर दिए गए. इसके पश्चात बहुगुणा जी द्वारा पालिका के अधिशासी अधिकारी को भी करोना महामारी को रोकने हेतु फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों तथा पर्यावरण मित्रों हेतु काफी बड़ी संख्या में सैनिटाइजर की शीशियां मास्क और gloves प्रदान किए गए ၊
रॉड्स संस्था के अध्यक्ष बहुगुणा ने इस अवसर पर  बताया कि कोरोना संक्रमण की फैलने का शक्ति बहुत ही ज्यादा है इसे मास्क और अन्य सुरक्षा को अपनाकर ही रोका जा सकता है. उन्होंने फिर दोहराया कि राज्य सरकार टिहरी फेस्टिवल की सुरक्षित रखी हुई धनराशि से टिहरी के प्रवासियों की बहुत अच्छी मदद कर सकती है၊ जिला प्रशासन को राज्य सरकार से परमिशन लेकर इस धनराशि को प्रवासियों की सुविधाओं में लगाना चाहिए ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top