रानीखेत में इकत्तीस वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Uk live
0

रिपोर्टः संजय जोशी
रानीखेत : ताड़ीखेत विकास खंड के मल्ला म्यू गांव में 31 वर्षीय महिला ने घर के समीप पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर  ली । पटवारी क्षेत्र बिल्लेख के सुदूरवर्ती गांव मल्ला म्यू गांव में आज तड़के 31वर्षीय महिला ने घर के समीप खेत के पास पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी को 11 साल हो चुके थें । महिला की कोई संतान नही है।  मौत का कारण स्पष्ट नही है। संभवतः गृह क्लेश के चलते महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया । महिला का मायका गनियाद्योली डोबा में है।  मृतका का पति गांव में खेती बाड़ी का काम करता है। मायके वालों ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। महिला का राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top