रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : नरेंद्रनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हिमांशु बिजल्वाण और नरेन्द्रनगर के यूथ कांग्रेस के कुछ अन्य साथियों पर जो आपदा प्रबंधन महामारी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है मैं उसकी कपिल जोशी ने घोर निंदा की है ၊
उन्होने कहा कि हिमांशु बिजल्वाण पूर्णानंद इंटर कॉलेज में अपने प्रवासी भाइयों को फल वितरण करने गए थे लेकिन कुछ लोगों द्वारा उक्त घटना को लॉकडाउन का उल्लंघन बताकर हिमांशु बिजल्वाण पर मुकदमा दर्ज किया गया है, इससे सरकार का एकतरफा रवैया सामने आता है,पूरे देश में भाजपा के लोग प्रवासियों को कई जगह राशन व अन्य सामग्रियों को बांटते देखा गया है लेकिन इस पर सरकार मूक है ,कांग्रेस के एक पूर्व प्रत्याशी ने जब प्रवासियों को फल बांटे तो उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है,यदि सरकार इस तरह के झूठे मुकदमे वापस नहीं लेती है तो समस्त यूथ कांग्रेस सरकार के इस एकतरफे रवैये के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी ,धरना प्रदर्शन और सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


