कैंट बोर्ड की बैठक में संजय पंत चुने गये निर्विरोध उपाध्यक्ष

Uk live
0



रिपोर्टः संजय जोशी
रानीखेत :  छावनी परिषद सभागार में आयोजित कैंट बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से संजय पंत को निर्विरोध कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष चुना गया। छावनी परिषद के अध्यक्ष कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न वार्डो  के सातों सभासदों ने संजय पंत  को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सहमति जताई। श्री पंत वर्तमान में  विता  समिति के अध्यक्ष भी हैं।  बता दें कि छावनी क्षेत्र में सात वार्ड है जिसमें दो महिला वार्ड तथा पांच पुरूष वार्ड है। इनमें  एक वार्ड आरक्षित है। बैठक के दौरान छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जीएस राठौर को विदाई दी तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। ब्रिगेडियर राठौर इसी माह अंत में सेवा निवृत्त हो रहे हैं। यह उनकी आखिरी बोर्ड बैठक थी। 23 मार्च 2015 को बोर्ड का गठन किया गया जिसका कार्यकाल मार्च माह में पूरा हो गया। छावनी अधिनियम 2006 के तहत नये उपाध्यक्ष का चयन किया जाना था । इसके लिए छावनी एक्ट में वर्ष 2011 में नये नियम बनाये गये थे। बैठक के बाद छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी तथा छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद ने छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जीएस राठौर के कार्यकाल की सराहना की । कहा कि उनके नेतृत्व में छावनी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किये गये। कमांडेंट श्री राठौर ने  छावनी परिषद के सभासदों  ,कर्मचारियों को उनके कार्यो में सभी प्रकार से सहयोग किया। बैठक में वार्डो के सभासद तथा सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।  अब संभावना जताई जा रही है कि छावनी परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे छावनी क्षेत्र के लोगों द्वारा किया जायेगा। इसके लिए कमेटी ने अपनी राय भी दे दी है। यह देखना है कि यह एक्ट में संशोधन कब होता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top